Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भगदड़, 14 की मौत, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

खबरे |

खबरे |

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भगदड़, 14 की मौत, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक
Published : Jan 29, 2025, 9:37 am IST
Updated : Jan 29, 2025, 1:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Stampede in Mahakumbh,14 dead devotees entry banned News In Hindi
Stampede in Mahakumbh,14 dead devotees entry banned News In Hindi

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है.

Stampede in Mahakumbh,14 dead devotees entry banned News In Hindi: मौनी अमावस्या के मौके पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1.30 बजे संगम पर दूसरे 'अमृत ईशानन' के लिए उमड़ी भारी भीड़ से भगदड़ मच गई. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. प्रशासन ने मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंदर पुरी ने कहा, संगम नोज पर भारी भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है. पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात की. उन्होंने घटना की जानकारी ली.

मिली जानकारी के मुताबिक संगम नोज पर अफवाह के चलते भगदड़ मच गई. कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें रौंदते हुए गुजर गए. हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंच गईं. इनके जरिए घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद एनएसजी कमांडो ने संगम तट पर मोर्चा संभाल लिया है. संगम नोज क्षेत्र में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। प्रयागराज में भीड़ न बढ़े इसके लिए प्रयागराज शहर की सीमा से लगे सभी जिलों में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है.

 (For more news apart from Stampede in Mahakumbh,14 dead devotees entry banned News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM