Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, पांच घायल

खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, पांच घायल
Published : Oct 31, 2024, 12:26 pm IST
Updated : Oct 31, 2024, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Six killed, five injured in road accident in Badaun UP News In Hindi
Six killed, five injured in road accident in Badaun UP News In Hindi

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर की भिड़ंत पहले गांव की रोड से अचानक निकलकर राजमार्ग पर आए ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई थी।

Six killed, five injured in road accident in Badaun UP News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित मुजरिया क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह दीपावली मनाने घर आ रहे छह लोगों की एक भीषण हादसे में मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि सभी नोएडा से एक लोडर में बैठकर उझानी क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नोएडा से दीपावली मनाने कुछ लोग अपने घर आ रहे थे, सुबह करीब सात बजे उनका लोडर मुजरिया कस्बे के पास पहुंचा तभी गांव से निकली एक ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने भी लोडर में पीछे से टक्कर मार दी और डिवाइडर में जा टकरायी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार सवार वहां से भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर की भिड़ंत पहले गांव की रोड से अचानक निकलकर राजमार्ग पर आए ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई थी। उसके बाद कार ने टेंपो में टक्कर मारी। इस हादसे में छह लोगों की मौत का समाचार है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है।

हादसे के बाद जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी वहां पहुंच गए। इस वीभत्स घटना के बाद मौके पर इतना खून और मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए कि पुलिस को उन्हें पुआल डालकर ढकना पड़ा।

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान मिर्जापुर निवासी अतुल (31), बरेली के रहने वाले कन्हाई (35), उनकी पत्नी कुसुम (30), बेटा कार्तिक (आठ) और बेटी शीनू (पांच) के रूप में हुई है। अभी एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(pti)

(For more news apart from Six killed, five injured in road accident in Badaun UP News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  

Location: India, Uttar Pradesh, Budaun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM