LPG Cylinders: सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

खबरे |

खबरे |

LPG Cylinders: सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
Published : Sep 1, 2024, 9:08 am IST
Updated : Sep 1, 2024, 9:08 am IST
SHARE ARTICLE
Inflation shock on the first day of September, prices of increased news in hindi
Inflation shock on the first day of September, prices of increased news in hindi

दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है।

LPG Cylinders News In Hindi: आज से सितंबर का महीना शुरू हो गया है। नया महीना शुरू होते ही महंगाई शुरू हो गई है। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 39 रुपये बढ़ गई है। इसके साथ ही 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के मुताबिक, पंजाब में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1797 रुपये में मिलेगा। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है।

पंजाब में एलपीजी कीमतों की सूची

शहर                 घरेलू (14.2 किग्रा)    वाणिज्यिक(19किग्रा)वृद्धि

अमृतसर             844.00 (0.00)                      1,797.00 (+38.50)

बरनाला               824.00 (0.00)                      1,758.00 (+39.00)

बठिंडा                   832.00 (0.00)                      1,769.00 (+39.00)

फरीदकोट           840 .50 ( 0.00)                    1,783.50 (+39.00)

फतेहगढ़ साहिब 812.00 (0.00)                    1,713.00 (+39.00)

फाजिल्का             844.00 (0.00)                      1,791.00 (+39.00)

फिरोजपुर             850.00 (0.00)                     1,808.50 (+39.00)

गुरु दासपुर        834.50 (0.00)                      1,786.00 (+39.00)

होशियारपुर         843.50 (0.00)                      1,797.00 (+39.00)

जालंधर                 836.00 (0.00)                      1,788.50 (+39.00)

जानें अन्य शहरों के दाम

इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी 1 सितंबर से लागू हो गई है। आपको बता दें कि मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1605 रुपये से बढ़कर 1644 रुपये हो गई है। कोलकाता में कीमत 1764.50 रुपये से बढ़कर 1802.50 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में कीमत 1817 रुपये से बढ़कर 1855 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: Paris Paralympic: उज्बेकिस्तान की असिला ने लंबी कूद में जीता गोल्ड मेडल

पिछले महीने भी बढ़े थे दाम

आपको बता दें कि इससे पहले भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े थे। उस वक्त 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 8.50 रुपये महंगा हो गया था। इसके साथ ही जुलाई महीने में एलपीजी की कीमतों में कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 30 रुपये कम हो गई है।

(For more news apart from Inflation shock on the first day of September, prices of increased news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM