खबरे |

खबरे |

ED की बड़ी कार्रवाई! अनिल अंबानी समूह की ₹3,000 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Published : Nov 3, 2025, 1:06 pm IST
Updated : Nov 3, 2025, 1:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Anil Ambani Group assets worth ₹3,000 crore seized
Anil Ambani Group assets worth ₹3,000 crore seized

ED ने अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी 3084 करोड़ की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

Anil Ambani News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 अक्टूबर 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप से जुड़ी लगभग 3,084 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल का बंगला और दिल्ली स्थित रिलायंस सेंटर शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी में स्थित कई जमीनें, कार्यालय और फ्लैट भी अटैच किए गए हैं। (Major ED action! Anil Ambani Group assets worth ₹3,000 crore seized news in hindi) 

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में भी जांच तेज

रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) केस में भी ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोप है कि कंपनियों ने 13,600 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम का गलत इस्तेमाल किया, जिसमें बड़ी रकम ग्रुप कंपनियों को भेजी गई और फर्जी तरीके से लोन बनाए रखे गए। ऐसे में ईडी का कहना है कि इस कार्रवाई से पब्लिक फंड की रिकवरी में मदद मिलेगी, क्योंकि ये पैसा आम जनता का है।

वहीं, इस मामले पर अभी तक रिलायंस समूह से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बता दें, कुर्की करने की यह कार्रवाई 20 हजार करोड़ से ज्यादा के बैंक की राशि में हेर-फेर से संबंधित है. वहीं, एजेंसी ने अनिल अंबानी की सभी संपत्तियों पर हेरफेर का भी आरोप लगाया है. इससे पहले ईडी ने इस मामले में अगस्त में व्यवसायी से पूछताछ की थी. इससे पहले एजेंसी ने 24 जुलाई को मुंबई में 50 कंपनियों और उनके व्यावसायिक समूह के अधिकारियों सहित 25 लोगों के 35 परिसरों की तलाशी ली थी. ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी से जुड़ा है.

क्या है पूरा मामला?

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) ने जनता और बैंकों से प्राप्त धन का दुरुपयोग किया। 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने RHFL में लगभग 2,965 करोड़ रुपये और RCFL में करीब 2,045 करोड़ रुपये का निवेश किया था। बाद में ये निवेश डूब गए, जिससे दोनों कंपनियों पर भारी बकाया राशि रह गई। जांच में यह भी सामने आया कि सेबी के नियमों का उल्लंघन करते हुए म्यूचुअल फंड के माध्यम से जनता का पैसा अप्रत्यक्ष रूप से रिलायंस समूह की कंपनियों तक पहुंचाया गया। यस बैंक के जरिये धन को घुमाकर इन कंपनियों में लगाया गया था।

(For more news apart from Major ED action! Anil Ambani Group assets worth ₹3,000 crore seized news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM