Visit Jyotirlingas: ₹37,020 में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, स्पेशल ट्रेन 16 जून को अमृतसर से होगी रवाना

खबरे |

खबरे |

Visit Jyotirlingas: ₹37,020 में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, स्पेशल ट्रेन 16 जून को अमृतसर से होगी रवाना
Published : May 22, 2024, 11:05 am IST
Updated : May 22, 2024, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
Visit 7 Jyotirlingas for ₹37,020, special train will leave from Amritsar on June 16
Visit 7 Jyotirlingas for ₹37,020, special train will leave from Amritsar on June 16

ट्रेन में थर्ड एसी व स्टैंडर्ड क्लास की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

Visit 7 Jyotirlingas for ₹37,020: आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों के लिए 16 जून को स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन अमृतसर से 16 जून को रवाना होगी और 28 जून को वापस अमृतसर पहुंचेगी। यह यात्रा 13 दिन की होगी जिसमें श्रद्धालुओं को द्वारका, वेरावल, वडोदरा, नासिक, औरंगाबाद, पुणे व उज्जैन में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाए जाएंगे। ट्रेन में थर्ड एसी व स्टैंडर्ड क्लास की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। यह जानकारी आईआरसीटीसी के डिप्टी डायरेक्टर वायु शुक्ला ने दी है।

Tech News: 360 डिग्री बनी रहेगी नजर! सीधे पीछे देखना होगा संभव

शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं को एसी व नॉन एसी, दोनों तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। उसी हिसाब से किराया भी तय किया गया है। थर्ड एसी वालों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 37,020 रुपये है। इसमें 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 33,310 रुपये होगा। वहीं स्टैंडर्ड क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 31,260 रुपये और 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 28,130 रुपये  रहेगा।

 उक्त पैकेज में ट्रेन टिकट, भोजन (चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना), सड़क परिवहन के लिए स्टैंडर्ड श्रेणी में नान-एसी बस एवं नान-एसी आवास और थ्री एसी में आवास और उपलब्धता अनुसार एसी एवं नान-एसी बस की व्यवस्था शामिल है। यात्री आईआरसीटीसी कार्यालय चंडीगढ़ व एजेंटों से टिकट बुक करवा सकते हैं। 

Pune Car Accident: बेटी को पालकी में विदा करना था..., पुणे कार हादसे के पीड़ितों का परिवार सदमे में, कड़ी सजा की मांग

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

अमृतसर से रवाना होने के बाद ट्रेन जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अजमेर स्टेशन पर ठहरेगी। इन स्टेशनों से श्रद्धालुओं को चढ़ाकर ट्रेन दर्शनों के लिए रवाना होगी।

(For more news apart from  Visit 7 Jyotirlingas for ₹37,020, special train will leave from Amritsar on June 16, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM