महाराष्ट्र : मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गैरेज मालिक गिरफ्तार, 35 वाहन बरामद

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गैरेज मालिक गिरफ्तार, 35 वाहन बरामद
Published : Feb 2, 2023, 12:34 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Garage owner arrested for stealing motorcycles, 35 vehicles recovered
Maharashtra: Garage owner arrested for stealing motorcycles, 35 vehicles recovered

पुलिस ने अब तक उसके द्वारा चुराई गई 35 मोटरसाइकिल बरामद की हैं और 15 अन्य का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ठाणे : मुंबई और नवी मुंबई से लोकप्रिय ब्रांड की मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अब तक उसके द्वारा चुराई गई 35 मोटरसाइकिल बरामद की हैं और 15 अन्य का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त विवेक पनसारे ने कहा कि मुंबई के विक्रोली उपनगर का रहने वाला 58 वर्षीय आरोपी शहर के घाटकोपर इलाके में मोटर गैरेज चलाता है। उसे नवी मुंबई और ठाणे से दो साल के लिए निर्वासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ नवी मुंबई के वाशी, नेरुल, सीबीडी बेलापुर, खारघर, मुंबई में अंधेरी, पवई और ठाणे में कसारवडवली सहित विभिन्न पुलिस थानों में 46 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दोपहिया वाहनों की चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी। हाल में एक पुलिस गश्ती दल ने एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से नवी मुंबई के राबेला इलाके में घूमते देखा और जब उसे रोका गया तो उसके बैग से मोटरसाइकिलों की चाबी, पेचकस और अन्य औजार मिले। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चुराने की बात स्वीकार की।

पानसरे ने कहा, “पुलिस ने उसके कब्जे से 27 मोटरसाइकिल जब्त किया और आठ अन्य भी बरामद किया, जिन्हें उसने चुराया था और बाद में छोड़ दिया था। पुलिस 15 और मोटरसाइकिल बरामद करने की कोशिश कर रही है, जिन्हें उसने चोरी करना स्वीकार किया है।”.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM