जम्मू: शॉर्ट सर्किट के चलते पेट्रोप पंप में हुआ धमाका, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

जम्मू: शॉर्ट सर्किट के चलते पेट्रोप पंप में हुआ धमाका, कोई हताहत नहीं
Published : May 2, 2023, 2:45 pm IST
Updated : May 2, 2023, 2:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu: Petrol pump explodes due to short circuit, no casualties
Jammu: Petrol pump explodes due to short circuit, no casualties

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कहा कि जब धमाका हुआ, तब वहां कोई ग्राहक नहीं था।

जम्मू: जम्मू के नरवाल इलाके में सोमवार को एक पेट्रोल पंप में भूमिगत बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने के बाद धमाका हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि शायद बिजली के बोर्ड में बारिश का पानी चला गया , जिसके चलते शॉर्ट सर्किट हुआ।

उन्होंने बताया कि धमाका सुबह दस बजकर 50 मिनट पर हुआ और इससे पेट्रोल पंप में जमीन के एक हिस्से तथा निकट की एक इमारत को नुकसान पहुंचा है। जम्मू पूर्व के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी जहीर अब्बास जाफरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि धमाका शार्ट सर्किट की वजह से हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ पेट्रोल पंप के मालिक ने हमें बताया कि धमाका शार्ट सर्किट के चलते हुआ। हमने भी देखा कि बिजली का तार क्षतिग्रस्त हुआ है।’’ जाफरी ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कहा कि जब धमाका हुआ, तब वहां कोई ग्राहक नहीं था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM