त्रिपुरा: पहले फेसबुक के जरिए बनाया दोस्त फिर ब्लैकमेल कर नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ़्तार

खबरे |

खबरे |

त्रिपुरा: पहले फेसबुक के जरिए बनाया दोस्त फिर ब्लैकमेल कर नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ़्तार
Published : Jun 2, 2023, 12:45 pm IST
Updated : Jun 2, 2023, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
First made a friend through Facebook, then blackmailed and gangraped a minor
First made a friend through Facebook, then blackmailed and gangraped a minor

उसके तथा पीड़ित के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दो आरोपी फरार हैं।

अगरतला: दक्षिण त्रिपुरा में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और इसके बाद चलती कार से उसे फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना बुधवार को तेपानिया इको पार्क में हुई। इस मामले में 21 वर्षीय युवक को पूर्व गोकुलपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह मुख्य आरोपी है और उसके तथा पीड़ित के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दो आरोपी फरार हैं।

उदयपुर के उप मंडलीय मजिस्ट्रेट निरुपम दत्ता ने ‘न्युज एजेंसी’ को बताया, ‘‘ मुख्य आरोपी ने लड़की पर तेपानिया पार्क में मिलने का दबाव बनाया और वहां लड़की की आपत्ति के बावजूद उसकी कुछ तस्वीरें खींची।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जब लड़की को लगा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।’’ दत्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी 17 वर्षीय लड़की को जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दो और साथी वहां पहुंचे और उन्होंने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटते वक्त तीनों आरोपियों ने पीड़िता को राजरबाग इलाके में चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गए। लड़की ने घर पहुंच कर आपबीती अपने परिजनों को सुनाई जिसके बाद बृहस्पतिवार को आरके पुर महिला पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार  लड़की और मुख्य आरोपी पिछले छह महीने से फेसबुक के जरिए दोस्त थे और उस युवक ने लड़की से अपनी पहचान छिपाई थी।  फिलहाल‘ मामले में जांच की जा रही है और दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।’’

त्रिपुरा महिला आयोग की अध्यक्ष बरनाली गोस्वामी ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि सोशल मीडिया मंच के जरिए नाबालिग लड़कियों को फंसाया जा रहा है। हमें स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए होने वाली दोस्ती के बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक करना होगा।’’

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM