मुंबई की इमारत में लगी भीषण आग, 30 घंटे बाद पाया गया काबू

खबरे |

खबरे |

मुंबई की इमारत में लगी भीषण आग, 30 घंटे बाद पाया गया काबू
Published : Jun 2, 2023, 12:19 pm IST
Updated : Jun 2, 2023, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Massive fire breaks out in Mumbai building, found under control after 30 hours
Massive fire breaks out in Mumbai building, found under control after 30 hours

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन दो दमकल कर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं।

मुंबई : मुंबई में पांच मंजिला एक इमारत के भूमिगत तल (बेसमेंट) में बुधवार को लगी भीषण आग पर 30 घंटों के बाद शुक्रवार को सुबह काबू पाया जा सका। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपनगर अंधेरी के एसईईपीजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में एक औद्योगिक इलाके में स्थित इमारत में बुधवार देर रात करीब 12 बज कर 15 मिनट पर आग लगी थी जिस पर शुक्रवार को सुबह छह बजकर लगभग 15 मिनट पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन दो दमकल कर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें मौके पर मौजूद एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कम से कम 12 अग्निशमन वाहनों, पानी के आठ टैंकर तथा अन्य साजोसामान की मदद से आग पर काबू पाया गया।

अधिकारी के अनुसार, दमकल अधिकरियों ने आग पर काबू पाने के लिए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी तथा सांस लेने में मदद करने वाले 185 यंत्रों का इस्तेमाल किया। आग लगने के कारण इमारत के दूसरे तल पर दो सुरक्षाकर्मी फंस गए थे लेकिन दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें उतार लिया। अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल में बिजली के तार, लकड़ी के सामान, स्प्लिट एसी, कम्प्यूटर, पैक करने वाले सामान तथा वहां संग्रहित सामान में लगी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM