जोधपुर: मां ने उठाया खौफनाक कदम, दो मासूम बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी, तीनों की मौत

खबरे |

खबरे |

जोधपुर: मां ने उठाया खौफनाक कदम, दो मासूम बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी, तीनों की मौत
Published : Jul 3, 2023, 4:37 pm IST
Updated : Jul 3, 2023, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

मृतकों के शवों को ट्रेन में रखकर घटना स्थल से मंदौर स्टेशन लाया गया।

राजस्थान: जोधपुर में एक मां अपने दो बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई. घटना के बाद उनके शव ट्रैक पर बिखर गए। लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और तीनों के शवों को मंडोर स्टेशन ले गया.

घटना सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे मंडोर थाना इलाके में मंडलनाथ ट्रैक के पास हुई. महिला का नाम निरमा (25) है। वह मथानिया थाना क्षेत्र के उम्मेद नगर की रहने वाली है. पति का नाम सुरेश विश्नोई है. निरमा ने अपने बेटों कार्तिक (7) और विशाल (3) के साथ आत्महत्या कर ली।

निरमा मंडलनाथ दोनों बच्चों के साथ ट्रैक पर आईं और ओटीसी के पास खड़ी हो गईं। महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी. सुबह सवा नौ बजे फलोदी की ओर से मालगाड़ी आती देख उसने दोनों बच्चों का हाथ पकड़ लिया और ट्रेन के आगे कूद गय़ी। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसा होते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतकों के शवों को ट्रेन में रखकर घटना स्थल से मंदौर स्टेशन लाया गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई गजेंद्र यादव ने बताया कि घटना सुबह 9:15 बजे की है.

तीनों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

रेलवे पुलिस का कहना है कि निरमा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजन ही देंगे। घटना की जानकारी मिलते ही करावड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

Location: India, Rajasthan, Jodhpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM