राजस्थान : लापता नाबालिग बेटी की खोज में निकले व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

खबरे |

खबरे |

राजस्थान : लापता नाबालिग बेटी की खोज में निकले व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत
Published : Jul 3, 2023, 12:07 pm IST
Updated : Jul 3, 2023, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट होगा। मामले की, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।''

जयपुर: दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में अपनी नाबालिग लापता बेटी की तलाश कर रहे एक व्यक्ति की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या उस व्यक्ति ने की है जिसने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। नाबालिग कल रात अपने घर लौट आई थी।

पुलिस ने बताया कि नवल सिंह की नाबालिग बेटी रविवार को लापता हो गई थी और वह उसे ढूंढने निकले थे। नवल सिंह को लालसोट थाना क्षेत्र में एक सड़क के पास बेहोश हालत में पाया गया और परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालसोट थानाधिकारी नाथू लाल ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था और जब नवल सिंह उसे ढूंढने गए, तो आरोपियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

इसी बीच बीती रात लड़की घर लौट आई। नत्थू लाल ने बताया “शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट होगा। मामले की, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।''

मृतक के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने लालसोट पुलिस थाने के बाहर एकत्र हो कर मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM