Manipur News: मणिपुर के उखरूल में विस्फोट, पांच लोग घायल

खबरे |

खबरे |

Manipur News: मणिपुर के उखरूल में विस्फोट, पांच लोग घायल
Published : Apr 4, 2023, 10:26 am IST
Updated : Apr 4, 2023, 10:26 am IST
SHARE ARTICLE
Manipur News: Explosion in Manipur's Ukhrul, five injured (सांकेतिक फोटो)
Manipur News: Explosion in Manipur's Ukhrul, five injured (सांकेतिक फोटो)

घायल हुए पांचों लोग मणिपुरी के नहीं हैं। घायलों को इलाज के लिए उखरुल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

इंफाल : मणिपुर में उखरूल जिले के फुंगरीतांग और व्यूलैंड क्षेत्र के बीच सोमवार शाम एक आईईडी विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायल हुए पांचों लोग मणिपुरी के नहीं हैं। घायलों को इलाज के लिए उखरुल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि संजय कुमार प्रसाद और मंगल महतोनको बिहार के निवासी हैं, जिन्हें चिकित्सकों ने इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है। ये दोनों व्यूलैंड में रहते हैं। वहीं अन्य तीन खतरे से बाहर हैं।

पुलिस विस्फोट के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। विस्फोट के कारण सड़क पर एक गड्ढा भी हो गया। अज्ञात बदमाशों ने एक ठेले के नीचे रखे बम में विस्फोट किया था। विस्फोट के बाद जिला पुलिस कर्मी तथा असम राइफल्स के जवान मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM