महाराष्ट्र : बस और कार में हुई भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : बस और कार में हुई भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक अन्य घायल
Published : May 4, 2023, 4:48 pm IST
Updated : May 4, 2023, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार  PTI
फोटो साभार PTI

सभी मुंबई के निवासी थे।

सांगली : पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक निजी बस के गलत लेन में घुसने और एक कार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना वीरा-नेवारी-महाबलेश्वर मार्ग पर उस समय हुई जब बस वीटा से नेवारी की ओर जा रही थी, जबकि कार बस की विपरीत दिशा में जा रही थी।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बस गलत लेन में घुस गई और कार से टकरा गई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान योगेश कदम (35), सुनीता सदानंद काशिद (61) चंद्रकांत काशिद (62) और अशोक सूर्यवंशी (64) के रूप में हुई है। सभी मुंबई के निवासी थे। उन्होंने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति सदानंद काशिद टक्कर लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Location: India, Maharashtra, Sangli

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM