महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य के 2418 सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह निशुल्क

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य के 2418 सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह निशुल्क
Published : Aug 4, 2023, 12:38 pm IST
Updated : Aug 4, 2023, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

यह योजना 15 अगस्त से राज्य में लागू होगी...

मुंबई:  महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यहां अब सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह से मुफ्त होने वाला है.  यह फैसला बृहस्पतिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। बैठक में 'स्वास्थ्य का अधिकार नीति' को मंजूरी दी गई।  यह योजना 15 अगस्त से राज्य में लागू होगी, जिसके बाद राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज और टेस्ट फ्री होंगे. 

 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित 2,418 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इसका फायदा ढ़ाई करोड़ से अधिक लोग उठा पाएंगे।

राज्य सरकार का यह फैसला 'चिकित्सा शिक्षा विभाग' के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर लागू नहीं होगा।

एक अधिकारी ने कहा, "राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मरीजों का निःशुल्क इलाज करेंगे।"  नासिक और अमरावती जिलों के कैंसर अस्पताल में भी निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM