पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव:कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को सौंपी स्क्रीनिंग कमेटी की कमान
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव:कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव से पहले Priyanka Gandhi को सौंपी स्क्रीनिंग कमेटी की कमान
Published : Jan 5, 2026, 12:32 pm IST
Updated : Jan 5, 2026, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka Gandhi to head Assam Congress screening committee
Priyanka Gandhi to head Assam Congress screening committee

प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Assam Elections 2026: कांग्रेस ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा कर दी है। इनमें सबसे अहम फैसला यह रहा कि वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी को किसी राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Priyanka Gandhi to head Assam Congress screening committee news in hindi)

प्रियंका गांधी वाड्रा लंबे समय से कांग्रेस की महासचिव हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट पोर्टफोलियो नहीं दिया गया था। ऐसे में असम जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के भीतर उनके बढ़ते कद और संभावित संगठनात्मक बदलावों की ओर संकेत माना जा रहा है।

असम में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकने की तैयारी शुरू कर दी है। असम कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है, जहां उसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को चुनौती देनी है। कहा जा रहा है कि पार्टी इस चुनाव में हर संभव संसाधन और रणनीति का इस्तेमाल करेगी।

असम की स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी के साथ इमरान मसूद, श्रीवेल्ला प्रसाद और ओडिशा से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सप्तगिरी उलाका को सदस्य बनाया गया है। उम्मीदवारों के चयन में इस टीम की भूमिका निर्णायक होगी।

कांग्रेस ने अन्य राज्यों के लिए भी अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है। केरल के लिए मधुसूदन मिस्त्री को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जिनके साथ सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन को भी शामिल किया गया है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव को सौंपी गई है, और उनकी टीम में महाराष्ट्र की यशोमती ठाकुर भी शामिल हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के लिए बीके हरिप्रसाद को स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया है, जो फिलहाल हरियाणा के प्रभारी भी हैं।

इस सूची में अजय माकन का नाम शामिल नहीं है, जबकि वे पहले हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में शामिल रहे हैं।

(For more news apart from Priyanka Gandhi to head Assam Congress screening committee news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

Tags: priyanka gandhi, assam congress, screening committee, assam elections, assam elections 2026, candidate selection, congress leadership, assembly elections, election preparations, political strategy, party committee, election candidates, congress party assam, priyanka gandhi vadra, political responsibility, election management, priyanka gandhi role in assam elections, assam assembly elections 2026 congress committee, congress candidate selection assam, rozanaspokesman hindi, प्रियंका गांधी, असम कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी, असम चुनाव, असम चुनाव 2026, उम्मीदवार चयन, कांग्रेस नेतृत्व, विधानसभा चुनाव, चुनाव की तैयारी, राजनीतिक रणनीति, पार्टी समिति, चुनाव उम्मीदवार, कांग्रेस पार्टी असम, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजनीतिक जिम्मेदारी, चुनाव प्रबंधन, असम चुनावों में प्रियंका गांधी की भूमिका, असम विधानसभा चुनाव 2026 कांग्रेस समिति कांग्रेस उम्मीदवार चयन असम, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM