पूर्व केंद्रीय मंत्री Suresh Kalmadi का 81 वर्ष की उम्र में निधन, एयरफोर्स में भी रह चुके पायलट
पूर्व केंद्रीय मंत्री Suresh Kalmadi का 81 वर्ष की उम्र में निधन, एयरफोर्स में भी रह चुके पायलट
Published : Jan 6, 2026, 4:11 pm IST
Updated : Jan 6, 2026, 4:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Union Minister Suresh Kalmadi passes away at the age of 81
Former Union Minister Suresh Kalmadi passes away at the age of 81

महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।

Suresh Kalmadi Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के अनुसार, अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे वैकुंठ श्मशान, पुणे में किया गया।

कौन थे दिवंगत कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी
सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से तीन बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते थे। वे भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA)के अध्यक्ष रहे और 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। इसके अलावा, कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

कलमाड़ी ने 1960 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA)जॉइन की और इसके बाद इंडियन एयरफोर्स में पायलट** के रूप में कमीशंड हुए। वे1964 से 1972 तक एयरफोर्स में पायलट रहे और 1972 से 1974 तक NDA में एयरफोर्स ट्रेनिंग टीम में इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्य किया। एयरफोर्स से वे स्क्वाड्रन लीडर के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

कलमाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विवादों में भी रहे। CWG के कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर यह मामला लगभग 15 साल तक चला। अप्रैल 2025 में दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें कलमाड़ी और तत्कालीन महासचिव ललित भनोट सहित अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज था।

कलमाड़ी समेत कई लोगों पर खेलों के लिए दो महत्वपूर्ण अनुबंधों के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप था। उन्हें अप्रैल 2011 में CBI ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके तहत वे 10 महीने तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहे। कलमाड़ी पर आरोप था कि उन्होंने खेलों के लिए स्विस टाइमकीपिंग कंपनी को टाइमिंग-स्कोरिंग-रिजल्ट सिस्टम का ठेका 141 करोड़ रुपये की लागत पर देकर अवैध फायदा पहुंचाया।

(For more news apart from Former Union Minister Suresh Kalmadi passes away at the age of 81 news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM