मप्र: बस पलटने से दो लोगों की मौत, 35 घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र: बस पलटने से दो लोगों की मौत, 35 घायल
Published : Jun 5, 2023, 11:41 am IST
Updated : Jun 5, 2023, 11:41 am IST
SHARE ARTICLE
MP: Two killed, 35 injured as bus overturns
MP: Two killed, 35 injured as bus overturns

घटना की जांच की जा रही है।

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 35 अन्य घायल हो गए।

शिवपुरी ग्रामीण थाना प्रभारी विकास यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बस में नर्मदापुरम संभाग के कलाकार विद्यार्थी सवार थे जो वनवासी लीला कार्यक्रम के तहत 'लक्ष्मण लीला' नाटक करके ग्वालियर से आगर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना शिवपुरी के बाहरी इलाके में एक कारखाने के पास सुबह करीब पांच बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक का एक टायर अचानक फट जाने और चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने बस को बगल से टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान कलाकार अमन और बस चालक करण यादव के रूप में हुई है। उनकी उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM