मेघालय विध चुनाव: मेघालय के नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे शपथ

खबरे |

खबरे |

मेघालय विध चुनाव: मेघालय के नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे शपथ
Published : Mar 6, 2023, 11:23 am IST
Updated : Mar 6, 2023, 11:23 am IST
SHARE ARTICLE
Meghalaya Legislative Election: Newly elected MLAs of Meghalaya will take oath today
Meghalaya Legislative Election: Newly elected MLAs of Meghalaya will take oath today

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एनपीपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीट ही अपने नाम कर पाई।

शिलांग : मेघालय में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नवनिर्वाचित विधानसभा की पहली बैठक सोमवार को होगी, जिसमें 59 सदस्य हिस्सा लेंगे और अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

विधानसभा के आयुक्त एवं सचिव एंड्रयू साइमन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सदन की बैठक नौ मार्च को फिर होगी और इस दौरान अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत गठबंधन ने अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है। गठबंधन ने 32 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एनपीपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीट ही अपने नाम कर पाई।

मेघालय में दो बड़े क्षेत्रीय दलों-यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) ने रविवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत गठबंधन को अपना समर्थन दिया। इससे कोनराड के. संगमा की अगुवाई वाले गठबंधन समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

निवर्तमान मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन (एमडीए) सरकार में यूडीपी और पीडीएफ सहयोगी रही हैं। दो-दो विधायक वाली भाजपा और एचएसपीडीपी के अलावा दो निर्दलीय विधायकों ने पहले ही अपना समर्थन पत्र एनपीपी को सौंप दिया है।

Location: India, Meghalaya, Shillong

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM