मप्र : लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में 51 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

मप्र : लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में 51 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Mar 6, 2023, 6:46 pm IST
Updated : Mar 6, 2023, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: 51-year-old man arrested for trying to convert by luring
MP: 51-year-old man arrested for trying to convert by luring

आरोपी का कहना है कि वह एक व्यक्ति का जन्मदिन मनाने दूधिया गांव पहुंचा था।

इंदौर :  मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ग्रामीणों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में 51 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खुड़ैल पुलिस थाने के उप निरीक्षक मुन्नालाल डोडियार ने बताया कि दूधिया गांव के कुछ लोगों की शिकायत पर क्रिस नॉर्मन (51) को मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नॉर्मन ने रविवार देर शाम ग्रामीणों को नौकरी और उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा जैसे आर्थिक प्रलोभन दिए और उन्हें हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दुष्प्रेरित किया।  उप निरीक्षक ने बताया कि विवाद बढ़ने पर नॉर्मन के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया,‘‘हमारी पूछताछ के दौरान नॉर्मन ने खुद को समाजसेवी बताया। आरोपी का कहना है कि वह एक व्यक्ति का जन्मदिन मनाने दूधिया गांव पहुंचा था।’’ उप निरीक्षक ने बताया कि नॉर्मन पर ग्रामीणों के आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM