राजस्थान: देर रात अचानक पलटी पिकअप , दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

राजस्थान: देर रात अचानक पलटी पिकअप , दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल
Published : Mar 6, 2023, 6:23 pm IST
Updated : Mar 6, 2023, 6:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Pickup suddenly overturned late night, two youths died, another injured
Rajasthan: Pickup suddenly overturned late night, two youths died, another injured

पिकअप में सवार पांच लोग मोमासर से रविवार देर रात होली उत्सव देखकर वापस लौट रहे थे ।

जयपुर :  राजस्थान के बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक पिकअप वाहन के पलट जाने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि आडसर के पास एक तेज गति की अनियंत्रित पिकअप के पलटने की घटना में शीशपाल (28) और श्यामलाल (18) की मौत हो गई, जबकि कालूराम (42) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिये बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पिकअप में सवार पांच लोग मोमासर से रविवार देर रात होली उत्सव देखकर वापस लौट रहे थे । उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM