मप्र: मुर्दाघर के बंद पड़े फ्रीजर में रखा शव सड़ा, अस्पताल कर्मचारी ने की लापड़वाही, जांच के आदेश

खबरे |

खबरे |

मप्र: मुर्दाघर के बंद पड़े फ्रीजर में रखा शव सड़ा, अस्पताल कर्मचारी ने की लापड़वाही, जांच के आदेश
Published : Apr 6, 2023, 1:15 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: The dead body kept in the closed freezer of the mortuary was rotten,
MP: The dead body kept in the closed freezer of the mortuary was rotten,

यह घटना मंगलवार को सामने आई जिसके बाद प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (BMO ) को पद से हटा दिया गया

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने एक लावारिस शव मुर्दाघर के बंद पड़े फ्रीजर में रख दिया जहां तीन दिन तक ऐसे ही रखा रहने के कारण वह सड़ गया। 

यह घटना मंगलवार को सामने आई जिसके बाद प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (BMO ) को पद से हटा दिया गया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी दीपक आर्य ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। घटना सागर जिले के बीना कस्बे के सिविल अस्पताल की है।

बीना थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बुधवार को बताया कि जिले के उरैया गांव में एक अप्रैल की रात एक लावारिस शव मिला था । उसे सिविल अस्पताल के शवगृह में ले जाया गया जहां संबंधित कर्मचारियों को विधिवत सूचित करने के बाद शव को फ्रीजर में रख दिया गया।

निगवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने यह नहीं बताया था कि फ्रीजर काम नहीं कर रहा है। बीएमओ संजीव अग्रवाल ने भी कहा कि उन्हें संबंधित कर्मचारियों द्वारा फ्रीजर काम नहीं करने की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई।

अग्रवाल ने दावा किया कि शव पूरी तरह से नहीं सड़ा था और उसके कुछ हिस्सों पर ही कीड़े देखे गए। उनका कहना था कि मामला उनकी जानकारी में आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया।

उधर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ममता तिमोरी ने कहा कि घटना के बाद अग्रवाल से बीएमओ का प्रभार वापस ले लिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

Location: India, Madhya Pradesh, Sagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM