इंदौर के सियागंज बाजार में आग, दो दुकानों को नुकसान

खबरे |

खबरे |

इंदौर के सियागंज बाजार में आग, दो दुकानों को नुकसान
Published : Jul 6, 2023, 12:14 pm IST
Updated : Jul 6, 2023, 12:14 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आग की शुरुआत कीटनाशकों और रसायनों की दुकान से हुई जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इंदौर (मध्यप्रदेश):  इंदौर के सियागंज बाजार में बृहस्पतिवार को तड़के आग लगने से दो दुकानों को भारी नुकसान हुआ। इनमें से एक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अग्निशमन दस्ते के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग की शुरुआत कीटनाशकों और रसायनों की दुकान से हुई जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अधिकारी ने बताया कि लपटों ने पास की एक किराना दुकान के एक हिस्से को भी अपनी जद में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दस्ते के 25 सदस्यीय दल ने करीब पांच लाख लीटर पानी और 1,000 लीटर फोम के इस्तेमाल से आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि अग्निकांड के वक्त सियागंज बाजार बंद था और इस दुर्घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह पता लगाई जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM