Auto News: भीषण गर्मी से घटी गाड़ियों की बिक्री, शोरूम में आने वालों की घटी संख्या

खबरे |

खबरे |

Auto News: भीषण गर्मी से घटी गाड़ियों की बिक्री, शोरूम में आने वालों की घटी संख्या
Published : Jul 6, 2024, 5:09 pm IST
Updated : Jul 6, 2024, 5:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Vehicle sales decreased due to extreme heat news in hindi
Vehicle sales decreased due to extreme heat news in hindi

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले माह 5 फीसदी घटकर 72,747 यूनिट रह गई है

Auto News In Hindi: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर गाड़ियों की बिक्री पर भी पड़ा है। शोरूम में आने वालों की संख्या 15 फीसदी घटने से जून में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर सात फीसदी कम हो गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बताया, कुल यात्री वाहन पंजीकरण पिछले माह 2,81,566 यूनिट रहा। जून, 2023 में 3,02,000 यूनिट था।

फाडा अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, मांग बढ़ाने के मकसद से बेहतर उत्पादों की उपलब्धता और पर्याप्त छूट के बावजूद भीषण गर्मी का बिक्री पर असर पड़ा है।

मानसून में देरी से बाजार की धारणा सुस्त बनी हुई है। उन्होंने कहा, त्योहारी सीजन में अभी कुछ समय बाकी है, इसलिए यात्री वाहन मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के लिए सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। जून में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर पांच फीसदी बढ़कर 13,75,889 यूनिट हो गया।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले माह 5 फीसदी घटकर 72,747 यूनिट रह गई, जो जून 2023 में 76,364 यूनिट थी। ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 28 फीसदी घटकर 71,029 यूनिट हो गई।

तिपहिया का पंजीकरण 5 फीसदी बढ़कर 94,321 यूनिट रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 89,743 यूनिट था। कुल वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर मामूली बढ़कर 18,95,552 यूनिट हो गई।

(For More News Apart from Vehicle sales decreased due to extreme heat News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)

Tags: auto news

Location: India, Uttarakhand, Rudrapur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM