Meghalaya Flood: मेघालय में बारिश के कारण आई बाढ़, कई लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Meghalaya Flood: मेघालय में बारिश के कारण आई बाढ़, कई लोगों की मौत
Published : Oct 6, 2024, 12:03 pm IST
Updated : Oct 6, 2024, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Flood caused by rain in Meghalaya, many people died news in hindi
Flood caused by rain in Meghalaya, many people died news in hindi

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया है।

Meghalaya Flood Latest Hindi News: मेघालय में पिछले 24 घंटों में बारिश के कारण आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात लोगों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मेघालय का दक्षिण गारो हिल्स जिला बाढ़ की चपेट में है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गसुआपारा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को हातिआसिया सोंगमा नामक सुदूर गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।(Flood caused by rain in Meghalaya)

गारो हिल्स के पांच जिलों में बाढ़ (Garo Hills Flood)

मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के पांच जिलों की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने दालू के तीन लोगों और हटियासिया सोंगमा के सात लोगों की मौत की पुष्टि के बाद जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया।(Flood caused by rain in Meghalaya)

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है।(Flood caused by rain in Meghalaya)

अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान संगमा ने पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए बेली ब्रिज प्रौद्योगिकी के उपयोग का सुझाव दिया, जिससे तेजी से निर्माण और परिवहन संभव हो सकेगा।

(For more news apart from Flood caused by rain in Meghalaya news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM