छत्तीसगढ़: बलात्कार के आरोप में नेता प्रतिपक्ष का बेटा गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़: बलात्कार के आरोप में नेता प्रतिपक्ष का बेटा गिरफ्तार
Published : Apr 7, 2023, 6:06 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 6:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: Leader of Opposition's son arrested on rape charges
Chhattisgarh: Leader of Opposition's son arrested on rape charges

गिरफ्तारी के बाद पलाश ने पुलिस के सामने उच्च न्यायालय से मिले अग्रिम जमानत से संबंधित दस्तावेज पेश किया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। 

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर—चांपा जिले की पुलिस ने एक महिला से बलात्कार के आरोप में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों शुक्रवार को यह जानकारी दी।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंदेल ने पुलिस के सामने अग्रिम जमानत की अर्जी पेश की तब उसे थाने से ही रिहा कर दिया गया। 

उन्होंने बताया ​कि सिटी कोतवाली थाने की पुलिस ने पलाश चंदेल को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पलाश ने पुलिस के सामने उच्च न्यायालय से मिले अग्रिम जमानत से संबंधित दस्तावेज पेश किया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जनवरी माह में जांजगीर—चांपा जिले की एक महिला ​ने रायपुर में पलाश चंदेल के खिलाफ बलात्कार करने और धोखे से गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था। 

उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा था कि आरोपी चंदेल पिछले कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने रायपुर में अनुसूचित जनजाति आयोग और राज्य महिला आयोग में भी शिकायत की थी।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंदेल के खिलाफ रायपुर महिला पुलिस थाना में शून्य में मामला दर्ज किया गया तथा आगे की कार्रवाई के लिए जांजगीर—चांपा जिला पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। 

घटना के बाद सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भाजपा नेता नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की थी।  पुलिस अधिकारियों ने बताया ​कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पलाश चंदेल फरार हो गया था। वहीं उसने बिलासपुर उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाया था। 

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने पलाश चंदेल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद चार अप्रैल को उसे शर्तों के साथ जमानत दे दी। पलाश ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी के बाद थाने में अग्रिम जमानत मिलने संबंधी दस्तावेज पेश किया, जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM