महाराष्ट्र : गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या, रेल पटरी पर मिला आरोपी का शव

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या, रेल पटरी पर मिला आरोपी का शव
Published : Jun 7, 2023, 11:48 am IST
Updated : Jun 7, 2023, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मृतक छात्रा उपनगर बांद्रा के एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी।

मुंबई: दक्षिण मुंबई में 18 वर्षीय छात्रा की गर्ल्स हॉस्टल में ही रेप के बाद हत्या कर दी गई. उसका शव हॉस्टल के कमरे में ही मिला, उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था. वहीं,  आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का शव रेल पटरियों से बरामद हुआ है।

मृतक छात्रा उपनगर बांद्रा के एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी। वह मरीन ड्राइव इलाके के सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. उसी हॉस्टल में काम कर रहे ओम प्रकाश कनौजिया (30) ने छात्रा के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. फॉरेंसिक और ‘फिंगरप्रिंट’ विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी।  पुलिस को इस मामले में तब शक हुआ जब मृतका के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था और आरोपी सिक्योरिटी गार्ड हॉस्टल से गायब था. 

अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि छात्रावास का सिक्योरिटी गार्ड मंगलवार सुबह चर्नी रोड स्टेशन के पास रेल पटरी पर मृत पाया गया, जो इस मामले में संदिग्ध था। उन्होंने बताया कि छात्रा के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और छात्रा की मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM