उत्तराखंड में 1,000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति

खबरे |

खबरे |

उत्तराखंड में 1,000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति
Published : Jun 7, 2023, 11:12 am IST
Updated : Jun 7, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Recruitment of more than 1,000 police constables in Uttarakhand
Recruitment of more than 1,000 police constables in Uttarakhand

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि ये भर्तियां राज्य पुलिस में करीब सात साल के अंतराल के बाद की गई हैं।

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस में मंगलवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में इनमें से 55 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि ये भर्तियां राज्य पुलिस में करीब सात साल के अंतराल के बाद की गई हैं। जिला पुलिस, इंडिया रिजर्व बटालियन और अग्निशमन सेवाओं सहित पुलिस बल के विभिन्न संवर्गों में कुल 1,425 उम्मीदवारों को कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कांस्टेबल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांस्टेबल स्तर की शेष 1550 रिक्तियों के लिए भी जल्द ही भर्तियां शुरू की जाएंगी। धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM