मंगलवार को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे अमित शाह

खबरे |

खबरे |

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे अमित शाह
Published : May 8, 2023, 4:29 pm IST
Updated : May 8, 2023, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah will visit West Bengal on Tuesday
Amit Shah will visit West Bengal on Tuesday

गृह मंत्री कोलकाता में जोरासांको ठाकुरबाड़ी में टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को एक दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्री कोलकाता में जोरासांको ठाकुरबाड़ी में टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद शाह उत्तर 24 परगना जिले में एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) पेट्रापोल में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। दोपहर में गृह मंत्री ‘लुमिनरीज़ ऑफ बंगाल’ फिल्म को रिलीज करेंगे और कोलकाता में साइंस सिटी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शाम में शाह शहर में टैगोर के जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM