महाराष्ट्र : पालघर में ट्रक से टकराई बस, 47 छात्रों सहित 55 यात्री घायल

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : पालघर में ट्रक से टकराई बस, 47 छात्रों सहित 55 यात्री घायल
Published : Sep 8, 2023, 2:19 pm IST
Updated : Sep 8, 2023, 2:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Bus collides with truck in Palghar
Maharashtra: Bus collides with truck in Palghar

बस के चालक समेत सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जो उपचार के बाद अपने घर लौट गए।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को सुबह एक ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे उसमें सवार कम से कम 55 यात्री घायल हो गए। घायलों में सबसे अधिक स्कूल एवं कॉलेज के छात्र हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पौने सात बजे वाडा तहसील के देसाई गांव के पास हुई।

नगर निगम के ठाणे मंडल के नियंत्रक विलास राठौड़ ने कहा, "दुर्घटना में शामिल बस एमएसआरटीसी की थी जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र सवार थे।"  बस में कुल 70 यात्री सवार थे। बस चिंचपाड़ा-वाडा रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 47 छात्र समेत 55 यात्री घायल हुए। हालांकि इनमें से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। 

राठौड़ ने बताया कि बस के चालक समेत सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जो उपचार के बाद अपने घर लौट गए। पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम ने घायलों में बड़ी संख्या में छात्रों के होने की पुष्टि की है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM