Mumbai News: आदर्श आचार संहिता के बीच मुंबई पुलिस ने 2.3 करोड़ रुपये जब्त किए, हिरासत में 12 लोग

खबरे |

खबरे |

Mumbai News: आदर्श आचार संहिता के बीच मुंबई पुलिस ने 2.3 करोड़ रुपये जब्त किए, हिरासत में 12 लोग
Published : Nov 8, 2024, 10:26 am IST
Updated : Nov 8, 2024, 10:26 am IST
SHARE ARTICLE
Mumbai Police seizes Rs 2.3 crore amid Model Code Conduct news in hindi
Mumbai Police seizes Rs 2.3 crore amid Model Code Conduct news in hindi

अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास 2.3 करोड़ रुपये की नकदी मिली।

Mumbai News In Hindi: मुंबई,  महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में 12 लोगों से 2.3 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोकमान्य तिलक मार्ग थाना पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों को रोका।

अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास 2.3 करोड़ रुपये की नकदी मिली। रकम लेकर जा रहे ये लोग न तो नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सके और न ही वे इतनी बड़ी रकम ले जाने का कोई कारण बता पाए।

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित निगरानी टीम नकदी, शराब और अन्य संभावित प्रलोभनों जैसी वस्तुओं को लेकर सतर्क हैं।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह तक हुई कागजी कार्रवाई और पूछताछ के बाद धन जब्त कर लिया गया तथा नकदी ले जा रहे 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में जांच के लिए नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई।

(For more news apart from Mumbai Police seizes Rs 2.3 crore amid Model Code Conduct News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM