मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: खरगोन में यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 15 से ज्यादा लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: खरगोन में यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 7 बच्चों समेत 24 की मौत
Published : May 9, 2023, 11:31 am IST
Updated : May 9, 2023, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

खरगोन :मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई,  हादसे में 24 यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 9 पुरुष हैं। शुरुआत में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक बस इंदौर से डोंगरगांव जा रही थी। हादसा सुबह 9:30 बजे हुआ। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। 

बताया जा रहा है कि बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री थे।  नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोटें लगी हैं। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खरगोन आरटीओ बरखा गौड़ को सस्पेंड कर दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM