कर्नाटक : कार खाई में गिरने से महिला की मौत, पांच अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक : कार खाई में गिरने से महिला की मौत, पांच अन्य घायल
Published : Apr 10, 2023, 1:31 pm IST
Updated : Apr 10, 2023, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Karnataka: Woman dies, five others injured after car falls into gorge
Karnataka: Woman dies, five others injured after car falls into gorge

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मेंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक कार के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि उजीरे ग्राम पंचायत की प्रमुख समेत पांच अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान उजीरे ग्राम पंचायत की अध्यक्ष पुष्पावती शेट्टी की रिश्तेदार सरोजिनी शेट्टी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि रविवार रात को चारमाडी घाट के दूसरी मोड़ पर कार के खाई में गिर जाने से पंचायत प्रमुख, उनकी बेटी पूर्णिमा शेट्टी, नाती समृद्ध एवं साक्षी और कार चालक अरूण घायल भी हो गये। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग श्रृंगेरी के कोप्पा में एक अंत्येष्टि में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के शीघ्र बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, बचाव अभियान चलाया, तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।. सूत्रों के अनुसार, पुष्पावती शेट्टी के हाथों में फ्रैक्चर आया है जबकि उनकी बेटी के सिर में चोट लगी है।

Location: India, Karnataka, Mangaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM