महिला को जन्मदिन के उपहार के रूप में मिले टमाटर

खबरे |

खबरे |

महिला को जन्मदिन के उपहार के रूप में मिले टमाटर
Published : Jul 11, 2023, 7:30 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 7:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जो टमाटर कुछ दिन पहले 20 रुपये प्रति किलो था, वह अब 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है,..

ठाणे: देश में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र जिले की एक महिला को उसके जन्मदिन पर उपहार के रूप में चार किलोग्राम से अधिक टमाटर मिले. जो टमाटर कुछ दिन पहले 20 रुपये प्रति किलो था, वह अब 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जिससे आम आदमी के लिए टमाटर खरीदना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में लोग अपने-अपने तरीके से बढ़ी कीमतों का विरोध कर रहे हैं और सरकार पर अलग-अलग तरह से व्यंग्य भी कर रहे हैं.

कल्याण के कोचारी में रहने वाली सोनल बोरसे को रविवार को उनके जन्मदिन पर उनके रिश्तेदारों ने चार किलोग्राम से अधिक टमाटर उपहार में दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला केक काट रही है और उसके आसपास टमाटर से भरी टोकरी नजर आ रही है. पत्रकारों से बात करते हुए बोरसे ने कहा कि वह अपने भाई, चाचा और चाची से मिले उपहार से बहुत खुश हैं। 

मुंबई में टमाटर की आपूर्ति नासिक, जुनार और पुणे से होती है। हालांकि, बेमौसम बारिश और चक्रवात बिपरजॉय के कारण टमाटर किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा है।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM