Pune Hit And Run Case: पुणे में ऑडी ने 2 बाइकों को टक्कर मारी, स्विगी डिलीवरी मैन की मौत, 3 अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

Pune Hit And Run Case: पुणे में ऑडी ने 2 बाइकों को टक्कर मारी, स्विगी डिलीवरी मैन की मौत, 3 अन्य घायल
Published : Oct 11, 2024, 1:43 pm IST
Updated : Oct 11, 2024, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Audi hits 2 bikes in Pune, delivery boy dies news in hindi
Audi hits 2 bikes in Pune, delivery boy dies news in hindi

यह दुर्घटना ताड़ी गुट्टा चौक में रात 1.30 से 1.35 बजे के बीच हुई जब ऑडी ने सबसे पहले एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मारी

Pune Hit And Run Case News In Hindi: गुरुवार देर रात पुणे में एक ऑडी कार ने कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक स्विगी डिलीवरी मैन की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर एक निजी फर्म में वरिष्ठ कार्यकारी है, वहीं वे दुर्घटना के बाद भाग गया, जिसे हिरासत में ले लिया गया। वहीं मामले में जांच कार्रवाई जारी है।(Audi hits 2 bikes in Pune, delivery boy dies)

यह दुर्घटना ताड़ी गुट्टा चौक में रात 1.30 से 1.35 बजे के बीच हुई जब ऑडी ने सबसे पहले एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, जिससे वे गिर गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इसके तुरंत बाद लग्जरी कार ने एक और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे स्विगी डिलीवरी एजेंट रऊफ अकबर शेख गंभीर रूप से घायल हो गया।(Audi hits 2 bikes in Pune, delivery boy dies)

पुणे शहर के मुंधवा इलाके में आज सुबह करीब 2 बजे एक लग्जरी कार की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव रऊफ शेख की मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार का ड्राइवर आयुष तायल मौके से भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है। वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक शेख को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।(Audi hits 2 bikes in Pune, delivery boy dies) पुलिस ने आरोपी 34 वर्षीय आयुष तायल को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार की पहचान की गई और बाद में उसे हडपसर इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में धारा 105, 281, 125 (ए), 132, 119, 177, 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।(Audi hits 2 bikes in Pune, delivery boy dies)

(For more news apart from Audi hits 2 bikes in Pune, delivery boy dies news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM