Budget session: सोमवार से गैरसैंण में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

खबरे |

खबरे |

Budget session: सोमवार से गैरसैंण में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
Published : Mar 12, 2023, 5:02 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 5:02 pm IST
SHARE ARTICLE
The Uttarakhand assembly session to be held in Gairsain from Monday is likely to be stormy
The Uttarakhand assembly session to be held in Gairsain from Monday is likely to be stormy

सरकार ने भी सदन में उठने वाले संभावित मुददों को लेकर अपने जवाब तैयार कर लिए हैं ।

देहरादून :  उत्तराखंड विधानसभा के सोमवार से गैरसैंण में शुरू होने वाले बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं जहां विपक्षी कांग्रेस अवर अभियंता भर्ती परीक्षा को कथित गड़बड़ियों के चलते निरस्त करने, बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और जोशीमठ भूधंसाव एवं अन्य मुददों पर पुष्कर सिंह धामी सरकार को घेरने की तैयारी में है ।

कड़ी सुरक्षा के बीच चमोली में प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो रहे साल के पहले सत्र के दौरान कांग्रेस ने परीक्षा भर्ती घोटाला, जोशीमठ भूधंसाव, बेरोजगारों के आंदोलन के दौरान उन पर लाठीचार्ज, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी तथा अन्य मुददों पर सरकार को कटघरे में खडा करने की रणनीति बना चुकी है ।

इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुददों को उठाने की पार्टी ने तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी विधायक सदन के अंदर सरकार से जवाब मांगेंगे ,वहीं सड़क पर भी पार्टी नेता जनता के मुददों को उठाएंगे ।

उधर, सरकार ने भी सदन में उठने वाले संभावित मुददों को लेकर अपने जवाब तैयार कर लिए हैं । इसके अलावा, वह सदन में नकल विरोधी कानून जैसी अपनी उपलब्धियां गिनाकर विपक्षी वार को कुंद करने की तैयारी में है ।

इस बीच, विधानसभा के बजट सत्र में अपना अभिभाषण देने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी गैरसैंण पहुंच गए हैं जहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की । गैरसैंण में सत्र के दौरान सुरक्षा को अंतिम रूप देने के लिए गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक तथा चमोली के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का निरीक्षण किया ।

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM