धर्मांतरण मामला: मुख्य आरोपी को गाजियाबाद ले जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड

खबरे |

खबरे |

धर्मांतरण मामला: मुख्य आरोपी को गाजियाबाद ले जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड
Published : Jun 12, 2023, 5:12 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 5:12 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।

ठाणे : महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को शाहनवाज खान को गाजियाबाद ले जाने के लिए ठाणे पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खान पर कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि यहां के मुंब्रा कस्बे के रहने वाले खान को रविवार को रायगढ़ जिले के अलीबाग में एक रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसे सड़क मार्ग से ठाणे से गाजियाबाद ले जाया जा रहा है।” 

पुलिस के अनुसार, खान और गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी पर एक शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि मौलवी और खान ने हाल ही में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले उसके बेटे को अवैध रूप से इस्लाम कुबूल करवा दिया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका बेटा एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से खान के संपर्क में आया और अक्सर उससे बात करता था, जिसके बाद उसका इस्लाम अपनाने की ओर झुकाव हुआ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM