मप्र : जबलपुर रैली से पहले प्रियंका गांधी ने नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना

खबरे |

खबरे |

मप्र : जबलपुर रैली से पहले प्रियंका गांधी ने नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना
Published : Jun 12, 2023, 1:05 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Priyanka Gandhi worships Narmada river before Jabalpur rally
MP: Priyanka Gandhi worships Narmada river before Jabalpur rally

प्रियंका की यात्रा के लिए शहर में कई जगह बजरंगबली के कट आउट लगाए गए हैं।

जबलपुर : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को जबलपुर पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की। इसके बाद वह साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत एक रैली से करेंगी। जबलपुर को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है। प्रियंका की यात्रा के लिए शहर में कई जगह बजरंगबली के कट आउट लगाए गए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य के प्रभारी पार्टी महासचिव जे.पी. अग्रवाल और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के साथ प्रियंका गांधी ने ग्वारीघाट में नर्मदा के किनारे पूजा की। स्थानीय विधायक तरुण भनोट ने प्रियंका गांधी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। नेताओं ने नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM