महाराष्ट्र : औरंगाबाद में हज हाउस खोलने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : औरंगाबाद में हज हाउस खोलने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Published : Jun 13, 2023, 6:59 pm IST
Updated : Jun 13, 2023, 6:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Congress protests over opening of Haj House in Aurangabad
Maharashtra: Congress protests over opening of Haj House in Aurangabad

कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ ने संवाददाताओं से कहा, “ हालांकि निर्माण पूरा हो गया है लेकिन हज हाउस बंद रहता है।

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बनाए गए हज हाउस को खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की औरंगाबाद शहर इकाई के कम से कम 15-20 कार्यकर्ताओं को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे शहर के किला-ए-अर्क इलाके में हज हाउस के दरवाज़े पर पहुंच गए। हज पर जाने वाले ज़ायरीन के लिए किला-ए-अर्क इलाके में हज हाउस का निर्माण किया गया है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ ने संवाददाताओं से कहा, “ हालांकि निर्माण पूरा हो गया है लेकिन हज हाउस बंद रहता है। इसका इस्तेमाल उस मकसद के लिए नहीं किया जा सकता जिसके लिए इसे बनाया गया है। इसलिए हमने आज प्रदर्शन किया।” उन्होंने कहा कि अगर हज हाउस को अगले 15 दिन में नहीं खोला गया तो पार्टी अपना प्रदर्शन तेज़ करेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM