दो बच्चों के साथ गहरे पानी में कूदी विवाहिता, दोनों मासूमों की मौत

खबरे |

खबरे |

दो बच्चों के साथ गहरे पानी में कूदी विवाहिता, दोनों मासूमों की मौत
Published : Jun 13, 2023, 12:17 pm IST
Updated : Jun 13, 2023, 12:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Married woman jumps into deep water with two children, both innocents die
Married woman jumps into deep water with two children, both innocents die

घायल विवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयपुर: राजस्थान के जालौर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ घर के बाहर एक तालाब में कूद गई. तालाब में पानी कम होने से विवाहिता तो बच गई लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई।

थाना सदर के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि कुंदकी गांव निवासी सोहनी बिश्नोई (23) ने अपनी तीन साल की बेटी समीक्षा और आठ महीने के बेटे अनुभव को लेकर तड़के घर के बाहर तालाब में छलांग लगा दी. पानी कम होने से सोहनी बाल-बाल बच गई जबकि दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल विवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि विवाहिता के बयान और परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात विवाहिता का अपने पति सचिन से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM