हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74.05 प्रतिशत मतदान: अस्थायी आंकड़ा

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74.05 प्रतिशत मतदान: अस्थायी आंकड़ा
Published : Nov 13, 2022, 12:15 pm IST
Updated : Nov 13, 2022, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
74.05 percent voter turnout in Himachal Pradesh assembly elections: Provisional figures
74.05 percent voter turnout in Himachal Pradesh assembly elections: Provisional figures

रविवार सुबह उपलब्ध ‘‘अनुमानित रुझान’’ के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 74.05 प्रतिशत ने अपना वोट डाला।

नई  दिल्ली :   हिमाचल प्रदेश में शनिवार को हुए मतदान में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। नवीनतम आंकड़े से यह जानकारी मिली।

रविवार सुबह उपलब्ध ‘‘अनुमानित रुझान’’ के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 74.05 प्रतिशत ने अपना वोट डाला। 2017 में मतदान 75.6 प्रतिशत दर्ज किया गया था। राज्य में 55 लाख से अधिक मतदाता हैं।

मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे धीमी गति से शुरू हुआ, लेकिन दिन चढ़ने और सूरज की गर्मी से कड़ाके की ठंड कम होने के साथ ही मतदान ने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब पांच फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि पूर्वाह्न 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अपराह्न एक बजे तक यह 37.19 प्रतिशत और अपराह्न तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत तक पहुंच गया।

राज्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए अस्थायी आंकड़े के अनुसार, शाम पांच बजे तक 66.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM