मैनपुरी से डिंपल यादव सोमवार को पर्चा दाखिल कर सकती हैं

खबरे |

खबरे |

मैनपुरी से डिंपल यादव सोमवार को पर्चा दाखिल कर सकती हैं
Published : Nov 13, 2022, 3:35 pm IST
Updated : Nov 13, 2022, 3:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Dimple Yadav from Mainpuri can file nomination on Monday
Dimple Yadav from Mainpuri can file nomination on Monday

मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा के उम्मीदवार चुने जाते रहे हैं। दस अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई।

Lucknow:  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।

मैनपुरी के सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने मैनपुरी से ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘डिंपल यादव सोमवार दोपहर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।’’

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी। इस उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।.

मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा के उम्मीदवार चुने जाते रहे हैं। दस अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं।.

वर्ष 2019 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य से 94,000 मतों के अंतर से हराकर मैनपुरी सीट से चुनाव जीता था। डिंपल यादव की उम्मीदवारी को उनके ससुर मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही उम्मीदवार के तौर पर डिंपल का चयन पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास है।

अखिलेश की करहल विधानसभा सीट, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसी तरह जसवंत नगर सीट से शिवपाल यादव प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और विधान परिषद में जाने के लिए कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में डिंपल यादव इस सीट से निर्विरोध चुन ली गई थीं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 12.13 लाख मतदाताओं में करीब 35 प्रतिशत यादव हैं, जबकि अन्य मतदाताओं में शाक्य, ठाकुर, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और मुस्लिम शामिल हैं।

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में जहां सपा ने तीन सीटें- करहल, किशनी और जसवंत नगर जीती थीं, वहीं भाजपा ने दो सीटों- मैनपुरी और भोगांव पर जीत हासिल की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM