महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है : संजय राउत

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है : संजय राउत
Published : Nov 13, 2022, 4:27 pm IST
Updated : Nov 13, 2022, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut
Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये समाप्त करने निकले हैं।

मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया है, जहां कई लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये ‘समाप्त’ करने के लिए निकले हैं। राउत ने कहा कि नौ नवंबर को जेल से बाहर आने के बाद फिर से उन्हें ऐसा अनुभव हुआ। राज्यसभा सदस्य राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने गत एक अगस्त को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था और नौ नवंबर को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

रविवार से राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपना स्तंभ ‘रोखठोक’ फिर से लिखना शुरू किया है। राउत ने दावा किया, ‘‘नफरत की भावना के साथ नेता अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे नहीं चाहते कि उनके विरोधी जीवित भी रहें। महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये समाप्त करने निकले हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मुझसे (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता) देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि राजनीति में कड़वाहट खत्म होनी चाहिये, तो मैंने जवाब दिया कि वह सच बोल रहे हैं, इस पर मीडिया कहने लगा कि मैंने नरम रुख अपना लिया है।’’.

शिवसेना नेता ने दावा किया, ‘‘लोकतंत्र और स्वतंत्रता का अब अस्तित्व नहीं है, इनका सिर्फ नाम रह गया है। राजनीति विषैली हो गई है। ब्रिटिश शासन के दौरान भी ऐसा नहीं था।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के मौजूदा शासक अपने मन मुताबिक बात सुनना चाहते हैं। ऐसा न करने वालों को दुश्मन माना जाता है।’’

राउत ने कहा, ‘‘चीन, पाकिस्तान दिल्ली के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो सच बोलते हैं, उन्हें दुश्मन माना जाता है और ऐसे राजनेता देश का कद घटाते हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM