बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: CBI ने तृणमूल विधायक के परिसरों व 6 अन्य स्थानों पर लीतलाशी

खबरे |

खबरे |

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: CBI ने तृणमूल विधायक के परिसरों व 6 अन्य स्थानों पर लीतलाशी
Published : Apr 14, 2023, 5:25 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Bengal teacher recruitment scam: CBI conducts searches at Trinamool MLA's premises and 6 other places
Bengal teacher recruitment scam: CBI conducts searches at Trinamool MLA's premises and 6 other places

एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर पिछले साल अप्रैल में मामला दर्ज किया था।

New Delhi: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले के सिलसिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक जीबन कृष्ण साहा के परिसरों सहित बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता में छह स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

सीबीआई का आरोप है कि विधायक साहा मुख्य मध्यस्थ थे जो कक्षा 9-10 के लिए शिक्षकों की भर्ती के सिलसिले में उम्मीदवारों से कथित रूप से धन एकत्र कर रहे थे।

एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर पिछले साल अप्रैल में मामला दर्ज किया था। अदालत ने घोटाले की जांच करने का निर्देश दिया था और इसमें पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व सलाहकार एस. पी. सिन्हा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा था कि इस मामले की जांच एक नया मामला दर्ज कर सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए क्योंकि यह कक्षा 9 और 10 के लिए सहायक शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित है। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा था, "सीबीआई को मामले की जांच करने एवं इस मामले में विशेष रूप से शांति प्रसाद सिन्हा और समिति के अन्य सदस्यों से फिर से पूछताछ करने का निर्देश दिया जाता है।’’

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM