महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार: राकांपा के मंत्रियों को मिले विभाग, अजित पवार बने वित्त मंत्री

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार: राकांपा के मंत्रियों को मिले विभाग, अजित पवार बने वित्त मंत्री
Published : Jul 14, 2023, 6:16 pm IST
Updated : Jul 14, 2023, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

राकांपा के नौ नेताओं के शामिल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार में अब 29 कैबिनेट मंत्री हैं।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में वित्त और योजना विभाग सौंपा गया। करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा से अलग होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पवार के आठ सहयोगियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गये हैं, जिन्होंने दो जुलाई को मंत्री के रूप में शपथ ली थी। बयान के अनुसार, धनंजय मुंडे को कृषि विभाग की कमान दी गयी है, वहीं दिलीप वाल्से-पाटिल को सहकारिता मंत्री बनाया गया है।

इसमें बताया गया कि मंत्री बने अन्य राकांपा नेताओं में हसन मुशरिफ को चिकित्सा शिक्षा, छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, धर्मराव अत्राम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, संजय बनसोडे को खेल, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास तथा अनिल पाटिल को राहत, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राकांपा के नौ नेताओं के शामिल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार में अब 29 कैबिनेट मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे नीत शिवसेना के विधायकों ने पवार को वित्त और योजना विभाग दिये जाने पर आपत्ति जताई थी।

तटकरे के सरकार में शामिल होने के साथ पहली बार किसी महिला विधायक को एकनाथ शिंदे नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला है। उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार में तटकरे राज्य मंत्री के तौर पर कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM