तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो महिलाओं की मौत

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो महिलाओं की मौत
Published : Mar 16, 2023, 5:49 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 5:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: Two women killed in firecracker factory explosion
Tamil Nadu: Two women killed in firecracker factory explosion

दुर्घटना के तुरंत बाद जिला कलेक्टर के. शांति ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

धर्मपुरी (तमिलनाडु): तमिलनाडु के पेन्नागारम के नागदासमपट्टी गांव में बृहस्पतिवार को पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक पुरुष कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंदिर के उत्सवों के लिए पटाखा निर्माण के दौरान उस वक्त आग लगी जब कर्मचारी ज्वलनशील पदार्थ से संबंधित काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना में दो महिला कर्मचारी, के मुनियाम्मल (65) और बी पलानीअम्मल (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे कर्मचारी पी शिवलिंगम गंभीर रूप से झुलस गए।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे धर्मपुरी जिला कलेक्टर से इलाज के विवरण के अलावा दुर्घटना और बचाव अभियान के बारे में पता चला। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटना से प्रभावित परिवार को तीन-तीन लाख रुपये और घायल को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल शिवलिंगम को सरकारी अस्पताल में पर्याप्त उपचार मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद जिला कलेक्टर के. शांति ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM