महाराष्ट्र : MSRTC की बसों में महिलाओं को यात्रा करने पर 50 फीसदी की छूट , आज से ही लागू यह हुई सुविधा

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : MSRTC की बसों में महिलाओं को यात्रा करने पर 50 फीसदी की छूट , आज से ही लागू यह हुई सुविधा
Published : Mar 17, 2023, 11:12 am IST
Updated : Mar 17, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
50% discount on travel for women in MSRTC buses
50% discount on travel for women in MSRTC buses

राज्य में सभी महिलाओं के लिए यह सुविधा 17 मार्च (आज) से लागू हो गई है

मुंबई : महिला यात्रियों को 17 मार्च से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित सभी बसों के किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। राज्य में सभी महिलाओं के लिए यह सुविधा 17 मार्च (आज) से लागू हो गई है। MSRTC की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह रियायत ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दी जा रही है और इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार निगम को करेगी। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं बस से जहां भी यात्री करेंगी, वहां उनको उस तय यात्रा के किराए में 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी।

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नौ मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। विज्ञप्ति के मुताबिक, MSRTC 15,000 से अधिक बसें चलाती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अब यह विभिन्न सामाजिक समूहों को किराये में 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की रियायत दे रहा है।

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 100 प्रतिशत रियायत देने और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM