महाराष्ट्र : सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने रोका मार्च , मांगें पूरी न होने पर मुंबई करेंगे कूच

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने रोका मार्च , मांगें पूरी न होने पर मुंबई करेंगे कूच
Published : Mar 17, 2023, 11:37 am IST
Updated : Mar 17, 2023, 11:37 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Farmers stop march after government's assurance, will march to Mumbai if demands are not met
Maharashtra: Farmers stop march after government's assurance, will march to Mumbai if demands are not met

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक विनोद निकोल ने कहा, ‘‘हमने मार्च फिलहाल रोक दिया है।

मुंबई : महाराष्ट्र में सरकार के आश्वासन के बाद किसानों और आदिवासियों ने अपना मार्च फिलहाल रोक दिया है, लेकिन उनके प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनके मुद्दों के समाधान के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे मुंबई की तरफ कूच करेंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक विनोद निकोल ने कहा, ‘‘हमने मार्च फिलहाल रोक दिया है। हम सरकार से ठोस कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे मुद्दों का समाधान किया जाए, वरना हम मुंबई की ओर कूच करेंगे।’’

माकपा नेता एवं पूर्व विधायक जावा गावित इस मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने नासिक से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। गावित ने कहा कि जब तक सरकार अधिकारियों को आदेश जारी नहीं करती, वे डटे रहेंगे।

किसानों की मांगों में प्याज उत्पादकों को तत्काल 600 रुपये प्रति कुंतल की वित्तीय राहत देना, लगातार 12 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और कृषि ऋण माफा करना आदि शामिल हैं। मार्च वर्तमान में मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर वासिंद में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बृहस्पतिवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। शिंदे ने कहा था कि किसानों के साथ बातचीत सार्थक रही।उन्होंने कहा था कि वह इस मुद्दे पर शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बयान देंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM