ममता बनर्जी अगले सप्ताह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से कर सकती हैं मुलाकात: सुदीप बंदोपाध्याय

खबरे |

खबरे |

ममता बनर्जी अगले सप्ताह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से कर सकती हैं मुलाकात: सुदीप बंदोपाध्याय
Published : Mar 17, 2023, 6:38 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Mamta Banerjee may meet Odisha Chief Minister Naveen Patnaik next week: Sudip Bandyopadhyay
Mamta Banerjee may meet Odisha Chief Minister Naveen Patnaik next week: Sudip Bandyopadhyay

दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी एकता पर चर्चा कर सकते हैं।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 23 मार्च को पड़ोसी राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान ममता बनर्जी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘वह (बनर्जी) 23 मार्च को नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी।’’ दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी एकता पर चर्चा कर सकते हैं।

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि बनर्जी के 21 मार्च की शाम को ओडिशा रवाना होने और अगले दिन पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का निजी दौरा है। वह 21 मार्च को रवाना हो सकती हैं और अगले दिन पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा करेंगी।’’ भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से पहले बनर्जी के बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक से मिलने की संभावना है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM