Manipur Violence News: मणिपुर हिंसा के बाद अमित शाह ने चुनावी रैलियां रद्द कर दीं

खबरे |

खबरे |

Manipur Violence News: मणिपुर हिंसा के बाद अमित शाह ने चुनावी रैलियां रद्द कर दीं
Published : Nov 17, 2024, 3:38 pm IST
Updated : Nov 17, 2024, 3:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah canceled election rallies after Manipur violence news in hindi
Amit Shah canceled election rallies after Manipur violence news in hindi

मणिपुर में 3 महिलाओं और एक बच्चे के शव मिलने के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है।

Manipur Violence News In Hindi: मणिपुर में हालात एक बार फिर खराब हो गए हैं। इसे देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह नागपुर में चार रैलियां रद्द कर दिल्ली लौट आए हैं। वे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे। इसके साथ ही स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) प्रमुख अनीश दयाल को भेजा जा रहा है।

इस बीच, राज्य सरकार ने केंद्र से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) वापस लेने को कहा है। हिंसा के कारण केंद्र सरकार ने 14 नवंबर को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, जिरीबाम, कांगपोकपी और बिष्णुपुर जिलों के सेकमाई, लमासांग, लमलाई, जिरीबाम, लीमाखोंग और मोइरंग पुलिस थाना क्षेत्रों में एएफएसपीए लगा दिया।

दरअसल, मणिपुर में 3 महिलाओं और एक बच्चे के शव मिलने के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। 16 नवंबर को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और 10 विधायकों के घरों पर हमला हुआ था। बिगड़ते हालात को देखते हुए 5 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

इस बीच, कुछ मंत्रियों समेत 19 बीजेपी विधायकों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र लिखकर बीरेन सिंह को हटाने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, अगर अगले दो-तीन दिनों में हालात बिगड़ते हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

(For more news apart from Amit Shah canceled election rallies after Manipur violence News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM