Navi Mumbai Sunstroke Death :लू लगने के बाद बीमार पड़े लोग अब भी अस्पताल में भर्ती, 12 लोगों मौत

खबरे |

खबरे |

Navi Mumbai Sunstroke Death :लू लगने के बाद बीमार पड़े लोग अब भी अस्पताल में भर्ती, 12 लोगों मौत
Published : Apr 18, 2023, 1:56 pm IST
Updated : Apr 18, 2023, 1:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Navi Mumbai Sunstroke Death
Navi Mumbai Sunstroke Death

लू की वजह से तकरीबन सवा सौ लोग बीमार हो गए हैं। 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है .

मुंबई : नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से बीमार पड़े लोगों में से नौ का अब भी इलाज चल रहा है। एक नगर निकाय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कार्यक्रम में भीषण गर्मी की चपेट में आने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई थी।। प्रचंड गर्मी और लू की वजह से तकरीबन सवा सौ लोग बीमार हो गए हैं। 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है .

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में रविवार को खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब सात लाख लोग पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया था।

पनवेल नगर निगम के उपायुक्त विठ्ठल डाके ने कहा, ‘‘ मृतक संख्या 12 है और किसी अन्य के जान गंवाने की सूचना नहीं है। इलाज के बाद कल आठ लोगों को छुट्टी दे दी गई थी। (कामोठे स्थित) एमजीएम अस्पताल में पांच, वाशी सरकारी अस्पताल में तीन और खारघर के मेडीकवर अस्पताल में एक अन्य मरीज का इलाज चल रहा है।’’

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताते हुए, जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने भीषण गर्मी में समारोह दोपहर के समय आयोजित कराए जाने की जांच की मांग की है।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि लू से हुई मौतों के लिए शिंदे सरकार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किए जाने की मांग की है।

‘श्री परिवार’ (धर्माधिकारी के संगठन) के कई अनुयायी शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे और रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे समारोह समाप्त होने तक वहीं रुके रहे।

कार्यक्रम स्थल पर कुछ लोगों ने चक्कर आने और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जटिलताओं की शिकायत की। कुछ लोग बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शुरू में उनका इलाज अस्थायी चिकित्सकीय सुविधाओं में किया गया और बाद में उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अप्पासाहेब धर्माधिकारी के वृक्षारोपण, रक्तदान अभियान और चिकित्सा शिविर स्थापित करने के साथ-साथ आदिवासी क्षेत्रों में नशामुक्ति के लिए की गई पहल के कारण राज्य में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और समर्थक हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM